मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेशाध्यक्ष युवा विंग अमित त्यागी गणेशपुर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मवाना को सौंपा। कहा कि यूजीसी कानून भारतीय शिक्षा की आत्मा पर आघात है। यदि यह कानून वापस नहीं हुआ तो हम कोई ठोस निर्णय लेने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी, प्रदेश महामंत्री नितिन त्यागी रहे। उधर, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह व जिलाध्यक्ष कुशल पाल सिंह तोमर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें कहा कि यूजीसी कानून हिंदू समाज को आंतरिक रूप से विभाजित करने की साजिश है। उन्होंने मांग उठाई कि इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए, वरना करणी सेना राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.