यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
चित्रकूट, सितम्बर 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच ने जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस के साथ निकली सैकड़ों की भीड़ ने मुख्य चौराहों से होते हुए सदर तहसील परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अजय यादव को सौंपा।
प्रदर्शन की शुरुआत सोमवार को सवर्ण एकता मंच के बैनरतले धुस मैदान स्थित रामलीला मैदान में कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। दोपहर करीब दो बजे यहां से जुलूस की शुरुआत हुई। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुरानी बाजार, बस स्टैंड, धनुष चौराहा, पटेल तिराहा होकर सदर तहसील परिसर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.