प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला कचहरी में अधिवक्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 बचाओ समता आंदोलन के बैनरतले बहुजन एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने 'यूजीसी एक्ट 2026' की बहाली के लिए दो से 14 अप्रैल तक समता अधिकार अभियान चलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में आंदोलन के संयोजक डॉ कमल उसरी ने कहा कि दो अप्रैल का दिन ऐतिहासिक है। वर्ष 2018 में एससी/एसटी कानून को लेकर आए निर्णय के विरोध में देशभर में शांतिपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी रेगुलेशन 2026 के मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं आता है तो आगे व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन की स्थिति बन सकती है।वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र यादव ने कहा कि 2 अप्रैल बहुजन एकता दिवस अब यूजीसी एक्ट 2026 बहाली के...