रामगढ़, फरवरी 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला मूलनिवासी संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद से मुलाकात कर यूजीसी एक्ट और जातिगत जनगणना के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इसके माध्यम से मूलनिवासियों ने यूजीसी एक्ट और जातिगत जनगणना से असंवैधानिक क्रिमीलेयर हटाने व बैकलाग बहाली करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भूज कश्यप, अधिवक्ता राजु नायम, रंजीत मानकी, सुधीर महतो, दिलीप रविदास्र मो आजाद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मूलनिवासी संघ ने आज पूरे सूबे के सभी जिलों में इसके खिलाफ संबंधित जिलों के डीसी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ आज देश में राष्ट्रव्यापी रैली का आयोजन सुनिश्चित था। लेकिन झारखंड में नगर न...