हरिद्वार, अगस्त 25 -- ज्वालापुर स्थित कार्यालय में आदर्श चौहान मंच की बैठक में यूजीसी एक्ट-2026 को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। मंच के अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि सरकार को यूजीसी एक्ट-2026 वापस लेना चाहिए। बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त से इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं पर पुलिस की ओर से कथित लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। डॉ. चौहान ने कहा कि यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं में रोष है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के किसी भी दल से जुड़े नेता, विधायक या मंत्री इस मु...