महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कस्बे में यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कर रहे हिन्दू धर्म गौशाला समिति के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने यूजीसी एक्ट लागू किए जाने की मांग की। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र भेज कर यूजीसी एक्ट को सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के हित में ठहराया। यूजीसी एक्ट लागू किए जाने के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। भेजे गए पत्र के जरिए कहा गया कि यूजीसी एक्ट सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए लागू किया जाना जरूरी है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान सोनौली कस्बे के विभिन्न मार्गों पर स्थित दुकान संचालकों के बीच पहुंचकर हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरा...