हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी एक्ट में किए गए हालिया संशोधन के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार बाजपेयी, महिला जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बस स्टैंड कार्यालय से डीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और यूजीएस एक्ट में किए जा रहे संशोधनों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी एक्ट में जो संशोधन किए जा रहे हैं, उससे सवर्ण वर्ग के विद्यार्थियों के सामने संकट उत्पन्न होगा। यह संविधान भी चोट है। इससे शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है। अनारक्षित सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए शैक्षणिक एव...