बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत। सिनौली गांव में 24 खाप ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज उत्थान पर विचार मंथन किया गया। सर्व समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट पर विरोध जारी रहेगा। इसके अलावा परीक्षाओं में ब्राह्मणों को अवसरवादी बताए जाने पर सरकार की आलोचना की। आने वाले चुनाव में ब्राह्मण समाज सोच समंझकर मतदान करेगा। बैठक में अनिल शर्मा चौधरी चौबीसी, भूपेंद्र शर्मा एडीसी, राधेश्याम शर्मा, कालीचरण शर्मा, दिनेश शर्मा, श्याम सिंह मुखिया, सेवाराम शर्मा, राजीव शर्मा, अजय कौशिक, विनीत शर्मा, राहुल शर्मा, सोहनवीर सिंह शर्मा, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.