महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ते भेदभाव व छात्र आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते अपनी जनता पार्टी ने गुरुवार को यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने साहू जी महाराज की प्रतिमा स्थल से जुलूस की शुरुआत की, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह व गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के साथ होने वाले भेदभाव, जातीय अपमान व संस्थागत उत्पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.