गढ़वा, जनवरी 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपते हुए यूजीसी एक्ट 2026 को तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में स्वर्ण समाज की ओर से इस प्रस्तावित कानून का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी एक्ट 2026 एक जाति आधारित और सवर्ण छात्र विरोधी बिल है, जिसे समाज किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करता। समाज के लोगों का कहना है कि यह विधेयक शिक्षा व्यवस्था में समानता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के बजाय जातिगत विभाजन को बढ़ावा देगा और सभी जातियों के बीच आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचाएगा। इससे समाज में जातिगत भावना का जहर घुलने का खतरा है। सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शैक्षणिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार का आरक्षण छात्रों को मानसिक रूप से कुंठाग्रस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.