यूजीसी एक्ट के विरोध में खाप चौधरियों की बैठक
बागपत, मार्च 17 -- बड़ौत। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के निवास पर चौधरी 84 देश का ब्राह्मण समाज सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सुभाष शर्मा ने कहा कि यूजीसी देश का काला क़ानून है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। अब खाप चौधरी प्रत्येक गांव में जाकर जन जागरूक अभियान चलाएगी और इस कानून के खिलाफ जनता को जागरूक करेगी। कुलदीप शर्मा, रजनीश गुप्ता, चौधरी वेद प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र, हरिओम, ओंकार शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, राजपाल शर्मा, कृष्ण पाल, राजेंद्र पुनीत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.