महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। यूजीसी एक्ट को लेकर विरोध के स्वर तेज हो रहे है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने एक्ट के विरोध में हुंकार भरते हुए कलेक्ट्रेट में विरोध जताया। पदाधिकारियों ने एक्ट के वापस न होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। बुधवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल के जरिए सामान्य वर्ग के लोगों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। सरकार इस बिल के जरिए जातिवाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ब्लाक अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर, अरविंद्र सिंह, रोहित, संदीप, राजू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से बिल को समाप्त करने की मांग उठाई गई। उधर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान ने यूजीसी विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.