लखनऊ, मार्च 16 -- हजरतगंज के प्रेस क्लब में ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन के तहत समता सम्मेलन हुआ। यहां वक्ताओं ने उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ते जातीय भेदभाव के खिलाफ सख्त और प्रभावी नियामक व्यवस्था लागू करने की मांग की। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि देश भर के विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वक्ताओं में आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार, रिहाई मंच के राजीव यादव, राजनीतिक टिप्पणीकार डॉ. मेडुसा, एडवोकेट अजय भारती, एलयू के डॉ. रविकांत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...