छपरा, मार्च 15 -- छपरा, एक संवाददाता। यूजीसी इक्विटी फोरम के सदस्यों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर रविवार को नगर पालिका चौक पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। छात्र-युवा काफी संख्या में इस जुलूस में भाग लिए थे। मौके पर छात्रों ने कहा कि बिहार में एससी -एसटी ,ईबीसी-ओबीसी के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू कराना मुख्य मुद्दा है। शिक्षा संस्थानों में सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करना संविधान की मूल भावना है। छात्रों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में जिले भर में जनसंपर्क और बैठक आयोजित कर 18 मार्च को पटना मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा। उक्त जुलूस में दीपांकर मिश्रा, देवेंद्र कुमार, कुणाल कौशिक, राहुल यादव समेत दर्जनों मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.