बुलंदशहर, मार्च 8 -- यूजीसी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में शामिल होने जाने से पूर्व कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी व जिला प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके आवास गांव वादशाहपुर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण दोनों नेता दिल्ली कूच नहीं कर सके, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी ने सरकार की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। कहा कि सरकार पुलिस के दम पर जन-आंदोलन को कुचलना चाहती है। यूजीसी का नया नियम एक काला कानून है।जो प्रतिभाओं का गला घोंटने वाला है। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती संघर्ष जारी रहेगा। हमें नजरबंद किया जा सकता है, लेकिन समाज के हक के लिए उठी हमारे विचारों की आवाज को दबाया नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.