यूजीबी प्रतिभा सम्मान में मेधावी छात्र सम्मानित
रुडकी, मई 25 -- उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हरिद्वार की ओर से यूजीबी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ और बैंक अधिकारी विश्वविजय ने कक्षा 10 और 12 में बेहतर अंक आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बैंक की ओर से संचालित शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण और अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा चौहान ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.