रुडकी, मार्च 7 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यूजर चार्ज वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 22 व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों से 11,700 रुपये यूजर चार्ज के रूप में वसूल किए हैं। कर अधीक्षक गिरीश सेमवाल ने बताया कि यह अभियान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2016 तथा नगर निगम की प्रचलित यूजर चार्ज उपविधि के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत निगम की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों, प्रतिष्ठानों और नागरिकों से यूजर चार्ज जमा करा रही हैं। स्वच्छ शहर के लिए यूजर चार्ज की व्यवस्था जरूरी है, क्योंकि इसी धनराशि से कूड़ा उठान, निस्तारण और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...