यूजर चार्ज वसूलने से व्यापारियों में नाराजगी
नैनीताल, मई 30 -- भीमताल। भीमताल में नगर पालिका द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्ज को लेकर शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी ने नगर अध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा से मुलाकात की। यूजर चार्ज को लेकर नाराजगी जाहिर की। अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया व्यापारियों से भी पालिका की ओर से यूजर चार्ज लिया जा रहा है। जिससे व्यापारियों में नाराजगी है। नगर पालिका अध्यक्ष टम्टा ने कहा, व्यापारियों की उठाई समस्याओं पर कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.