हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम को यूजर चार्ज नहीं देने वालों को प्रमाण पत्र नहीं मिलेंगे। आवेदन के समय चार्ज जमा करने की रसीद जमा करनी होगी। इसके लिए नगर निगम बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। अब इसके अनुसार आवेदन लिए जाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को जन्म, मृत्यु के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए एनओसी जारी की जाती है। इसके लिए नगर निगम के आवेदन किया जाता है। अब निगम प्रबंधन यूजर चार्ज नहीं देने वालों को प्रमाण पत्र देने पर रोक लगाने जा रहा है। निगम क्षेत्र के कई निवासी कूड़ा कलेक्शन शुल्क के साथ ही समय से भवन कर जमा नहीं करते हैं। अब इन्हें बिना इसे चुकाए प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा। आवेदन के समय भुगतान की रसीद भी जमा करनी होगी। इसके लिए नगर निगम के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ऐसे मे प्रमाण पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.