यूक्रेन से घर पहुंचा रूसी हमले में मारे गए अभिषेक का शव, परिवार में छाया मातम
देवरिया, अगस्त 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूक्रेन में रूसी हमले में मारे गए अभिषेक निषाद का शव सोमवार की सुबह घर पहुंचा, शव घर पहुंचे ही कोहराम मच गया। हर कोई अपने लाल का अंतिम बार चेहरा देखने को परेशान दिखा। एसडीएम राजकुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरीबाजार के करमेल निवासी अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल कुछ माह पहले 9 महीने के अनुबंध पर टर्की के शिप पर मुंबई के एजेंट के जरिए विदेश कमाने गए थे। इकलौते बेटे के विदेश जाने पर परिवार में खुशी का माहौल था। पिता को उम्मीद थी कि बेटे की कमाई से परिवार चलाने के साथ दो होनहार बेटियों साधना, अराधना की पढ़ाई भी पूरी होगी और शादी के लिए जमीन नही बेचनी पड़ेगी। लेकिन परिवार के उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब उनके मौत की सूचना घर पहुंची। टर्की से युक्रेन पहुंची शिप पर 19 जुलाई को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.