नई दिल्ली, मई 16 -- दुनिया भर में धर्म और मोक्ष की नगरी के रूप में प्रसिद्ध बिहार के गयाजी में मन को भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला जब एक बहन रूस से हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके अपने शहीद भाई की यादों के साथ पहुंची। रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए भाई की आत्मा की शांति के लिए उनकी बहन और बहनोई ने पिंडदान किया। शुक्रवार की दोपहर गया के विष्णुपद मंदिर के नीचे फल्गु घाट किनारे देवघाट पर पिंडदान की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान से कराई गई। वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच परिवार के सदस्यों ने शहीद के प्रति श्रद्धाजलि अर्पित की। युद्ध में शहीद जवान फेस टू बाल की बहन ललिता राधा रानी फेस ने बताया कि उनका भाई बहुत साहसी था। पिंडदान के दौरान शहीद जवान के बहनोई सुंदरा फेस के अलावा अन्य परिजन भी साथ रहे। सभी ने स्थानीय पुरोहित कुमा...