प्रयागराज, जुलाई 29 -- झूंसी (प्रयागराज), हिन्दुस्तान टीम। प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र के नीबीकला गांव निवासी 23 वर्षीय रामचंद्र दुबे यूक्रेन में रूस के ड्रोन हमले के बाद से लापता हो गया। रामचंद्र एक कंपनी के शिप पर काम करता है। इन दिनों वह ड्यूटी के सिलसिले में यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर गए थे। शिप कंपनी की ओर से चार दिन पहले लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिजनों में खलबली मची हुई है।लापता रामचंद्र के पिता रमेश दुबे सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं, जबकि बड़ा भाई कृष्णा दास दुबे दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली में भारतीय और यूक्रेन दूतावास से संपर्क कर रामचंद्र के बारे में जानकारी मांगी है। यह भी पढ़ें- रूस में यूक्रेनी ड्रोन हमले का शिकार बने कानपुर के मर्चेंट नेवी अफसर, पत्नी ने शव के लिए लगाई गुहार हालांकि अभी तक दूतावास अथवा केंद...