संवाददाता, जुलाई 20 -- UP News: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रविवार की रात रुस की तरफ से एक शिप पर हुए हमले में देवरिया के रहने वाले अभिषेक निषाद की जान चली गई। वह शिप पर नाविक के रूप में तैनात थे। सोमवार की शाम उनकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। पिछले महीने ही अभिषेक शिप पर नौकरी करने गए थे। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव के रहने वाले अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद पिछले महीने 10 जून को मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से गोल्डेन लिओ नामक शिप पर नाविक के रूप में सवार हुए थे । मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उनका जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सिरिया जा रहा था। उसी दौरान अचानक रुसी सेना की तरफ से मिसाइल से शिप पर हमला कर दिया गया। जिसमें जहाज पर सवार अभिषेक समेत कई लोग लापता हो गए। सोमवार की शाम मुंबई के रहने वाले शिपिंग कंपनी के एजे...