यूक्रेन में युद्ध के बीच कैसे होगा चुनाव? जेलेंस्की तैयार; लेकिन रास्ते में हैं कई पेच
कीव, अगस्त 19 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका और कीव के यूरोपीय सहयोगी मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें, तो वे युद्ध के दौरान भी राष्ट्रीय चुनाव कराने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कई मौकों पर यूक्रेन में जल्द चुनाव कराने की वकालत कर चुके हैं। ट्रंप का तर्क रहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जारी रखना यूक्रेन की वैधता और अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए आवश्यक है। हालांकि, विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों का स्पष्ट मानना है कि मौजूदा युद्ध की परिस्थितियों में चुनाव कराना बेहद जटिल और जोखिम भरा कदम होगा। पद से हटाए गए पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव सहित कुछ प्रमुख हस्तियों की मांगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.