यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, मरने वाले 12 लोगों में एक भारतीय भी शामिल
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- यूक्रेन पर रूस के हालिया भीषण हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन हमलों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे आवासीय इमारतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में विमानों से बमबारी और ड्रोन हमले जारी हैं, जिससे हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने कहा, ''इन हमलों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।'' यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह ''पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है।'' भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.