नई दिल्ली, जनवरी 13 -- रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया है। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रात भर में रूस ने कुल 293 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं। यह हमला 12 जनवरी की शाम से शुरू होकर 13 जनवरी की सुबह तक चला। यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, जिसमें शाहेद प्रकार के ड्रोन और इस्कंदर-एम जैसी बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। रूसी हमलों में कई इलाकों में बिजली और अन्य प्रमुख ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिससे नागरिकों को कड़ाके की ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह 2026 की शुरुआत में रूस का सबसे तीव्र हवाई हमलों में से एक माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट में फिर बढ़ा पारा, ट्रंप की धमकियों पर भड़का ईरान; अब इजरायल भी तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी वायु रक्षा इकाइयों ने बहादुरी से जवाब दिया और कुल 2...