नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- यूक्रेन ने रूस के तेल निर्यात ठिकानों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में यूक्रेनी ड्रोन ने बाल्टिक सागर के प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाहों पर निशाना साधा। इन हमलों से रूस की लगभग 20 से 40 प्रतिशत तेल निर्यात क्षमता प्रभावित हुई है, जो करीब 10 लाख बैरल प्रतिदिन के बराबर है। ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में उछाल आने से रूस को बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद थी, लेकिन यूक्रेन के इन हमलों ने उसकी आय को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाई है। यह भी पढ़ें- LIVE: ईरान में अब मचेगी तबाही? ट्रंप की डेडलाइन का काउंटडाउन शुरू रूसी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि निर्यात बंदरगाहों पर आग लगी और तेल भंडारण टैंक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ये हमले यूक्रेन-रूस युद्ध के 4 वर्ष से अधिक समय में यूक्रे...