यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला; भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री फुंकी
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- यूक्रेन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है। वहीं, रूस ने भी जवाबी हमला किया था, जिसमें भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल से जुड़ी एक फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा है। खबर है कि हमले के बाद फैक्ट्री का काम रोक दिया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक करीब 600 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही मार गिराया गया। दोनों देशों के बीच इस युद्ध को चलते हुए चार साल का समय हो चुका है। यह भी पढ़ें- रूस में 97 दिन से फंसे 2 भाई भारत लौटे, 14 घंटे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.