यूको बैंक में 20 दिन से सर्वर ठप, ग्राहक परेशान
औरैया, अप्रैल 28 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के फूलपुर स्थित यूको बैंक शाखा में पिछले करीब 20 दिनों से सर्वर ठप होने के कारण ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दूरदराज के गांवों से रोजाना ग्राहक बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर न आने के कारण उन्हें बिना काम कराए ही लौटना पड़ रहा है। जमा-निकासी, पासबुक अपडेट और अन्य जरूरी कार्य ठप पड़े हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बुजुर्ग, किसान और मजदूर वर्ग के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनके लिए बार-बार बैंक आना समय और पैसे दोनों की बर्बादी साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- हसनपुरा में ग्रामीण बैंक शाखा में मोबाइल बैंकिंग शुरू ग्राहकों का कहना है कि उन्हें जरूरी भुगतान करने हैं, बच्चों की फीस जमा करनी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.