बांका, मार्च 22 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉर्डर स्थित युको बैंक की भनरा शाखा में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बैंक बंद होने के बाद सभी कर्मी अपने-अपने आवास चले गए थे। रात करीब 7:45 बजे मकान मालिक पंकज कुमार ने बैंक परिसर से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग को भी खबर दी गई, लेकिन जब तक शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। बैंक का गेट खोलकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। बाद में कटोरिया से पहुंची अग्निश्मन टीम और चांदन पुलिस ने कड़ी मशक्कत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.