बांका, जनवरी 7 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार स्थित यूको बैंक शाखा का 84वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास और समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक ढंग से फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। जिससे पूरे माहौल में उत्सव का स्वरूप दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों के साथ केक काटकर की। इसके बाद बैंक में उपस्थित ग्राहकों को मिठाइयां बांटी गईं तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। स्थापना दिवस समारोह में बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने ग्राहकों के साथ एक बैठक भी की। जिसमें यूको बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बैंक ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.