शामली, मार्च 6 -- शहर के बुढाना रोड पर यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को यूको बैंक के मेरठ जोन के जोनल मैनेजर जावेद ने आर्य काम्प्लेक्स स्थित शामली में बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधि विधान से हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा प्रमुख नितिन कुमार, सहायक शाखा प्रमुख जावेद मलिक, विकास कुमार और अंचल कार्यालय की टीम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य प्रबंधक आशीष सिंह गौड़, अंकुर वार्ष्णेय, निमित कुमार, अरुण मलिक उपस्थित थे। जोनल मैनेजर जावेद ने बताया कि नयी खोली खुलने से शामली शहर के लोगों को लाभ मिलेगा। जिले में यूको बैंक की तीसरी और शामली शहर में पहली शाखा है। इस अवसर पर अंकित गोयल, रविन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.