देवघर, दिसम्बर 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। अज्ञात साइबर अपराधियों ने यूको बैंक के एक अधिकारी के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से अमेज़न पे के माध्यम से 29 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़ित ने रविवार को साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए राशि की वापसी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कुमार गौरव जो कि नगर थाना के बरमसिया स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी के निवासी हैं। वह बिहार में यूको बैंक में कार्यरत हैं। उनके द्वारा थाना में दिए आवेदन में जिक्र है कि 20 नवंबर दोपहर करीब 12:30 बजे उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बिना उनकी अनुमति के 29,000 रुपये की निकासी कर ली गई। यह लेन-देन अमेज़न पे के माध्यम से किया गया है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का ओटीपी साझा किया था और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.