मुंगेर, जून 22 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर ब्लॉक कैंपस स्थित यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार 22 जून से महिला टेलर सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। 31 दिनों तक चलने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष की बेरोजगार युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। ---'सीखें हुनर, बनाएं अपना भविष्य' थीम पर प्रशिक्षण:संस्थान के निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित आरसेटी योजना के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आधुनिक मशीनों से सिलाई-कटाई, डिजाइनिंग, माप लेना, कपड़ा काटना और तैयार परिधान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूको आरसेटी में महिला टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू साथ ही ब...