यूको आरसेटी में भोजन में कीड़ा मिलने पर हंगामा, छात्राओं ने किया भोजन से इंकार
बांका, मई 25 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से संचालित यूको आरसेटी इन दिनों अपनी भोजन व्यवस्था एवं साफ सफाई को लेकर चर्चा में है। रविवार को प्रशिक्षण केंद्र में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षण लेने पहुंची छात्राओं ने भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि केंद्र में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। जिसके कारण कई छात्राएं बीमार तक पड़ चुकी हैं। रविवार को परोसे गए चावल की कई थालियों में कीड़ा निकलने के बाद छात्राएं आक्रोशित हो गईं और केंद्र प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने बताया कि इससे पहले भी भोजन में कीड़ा निकल चुका है।जब इसकी शिकायत व्यवस्थापक से की गई। तो मामले को दबाने का प्रयास किया गया। छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.