बोकारो, अप्रैल 19 -- बेरमो। सीसीएल ढोरी के चपरी रेस्ट हाउस में शनिवार को ढोरी खास प्रबंधन के साथ युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की परिचयात्मक बैठक की गई। अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने अपना-अपना परिचय दिया। यूनियन ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। कर्मियों का ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति, क्वार्टर मरम्मत, कालोनियों में नियमित पेयजल आपूर्ति, माइंस में शुद्ध पेयजल व लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों का सेफ्टी का सामान हेलमेट, मास्क रबर, हैंड ग्लब्स और समय पर सेफ्टी शूज सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही माइंस मेवेंटिलेशन का मुद्दा भी रखा गया। वहीं पीओ आरएन सिंह ने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग हैं, उनकी सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.