यूकोवयू ने सयाल में की सभा, वेज बोर्ड गठन की मांग
रामगढ़, सितम्बर 11 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को सयाल पिट ऑफिस के निकट सभा की। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया मौजूद थे। सभा में कोयला मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, यूनियन की सदस्यता बढ़ाने, 12वें वेतन बोर्ड के गठन और चार श्रम कानूनों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा गया। सभा में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और कोयला मजदूर शामिल हुए। सभा को राजगिरी चौधरी, जेपीएन सिन्हा, भोला प्रसाद, विनोद कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, लखेंद्र राय और सदानंद सिंह ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता प्रसन्न कुमार कुंदन और संचालन जगदीश प्रसाद ने किया। मौके पर जुगल प्रसाद, विकास कुमार, अरविंद कुमार, अनूप कुमार, नवीन कुमार राणा, राजकुमार प्रसाद, अभिमन्यु के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.