वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज की छात्रा और 100 यूपी बटालियन की कैडेट संजीवनी राजेश युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रक्षा मंत्रालय के अधीन महानिदेशालय राष्ट्रीय कैडेट कोर नई दिल्ली की तरफ से जारी सूची में उन्हें दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में स्थान दिया गया है। यह दल 25 जून से 16 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करेगा और विभिन्न सांस्कृतिक शैक्षिक और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेगा। उनका चयन देश भर के विभिन्न चयन चरणों के बाद किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा व्यक्तित्व परीक्षण समूह चर्चा साक्षात्कार और नेतृत्व क्षमता जैसे कई चरण शामिल थे। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की। संजीवनी एनसीसी कैडेट के साथ ही मेधावी छात्...