यूके क्रिकेट अकादमी ने 247 रन से जीता मैच
हापुड़, मई 26 -- हापुड़ बाईपास दोयमी-धनौरा स्थित यूके क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सोमवार को हापुड़ विजिटर्स और यूके क्रिकेट अकादमी के बीच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें यूके क्रिकेट अकादमी ने शानदार 247 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके क्रिकेट अकादमी ने कौशल राणा के धुंआधार 167 रन, फैजान एवं देवांश 26 रन, ईशु पवार के नाबाद 21 रन की मदद से निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ विजिटर्स की टीम 21.4 ओवर में महज 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शुभम सांगवान 21 रन, चंदन कोरी 15 रन एवं अक्षित 12 रन ही बना सकें। गेंदबाजी में रिशु केन ने 4 विकेट, प्रत्यक्ष भारद्वाज 2 विकेट, ईशु एवं देवांश ने 1-1 विकेट झटके। यूके क्रिकेट अकादमी के निदेशक अनुभव नरवाल ने बताया कि मैच में मात्र 8...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.