यूके के नागरिकों का डेटा कोलकाता के अवैध कॉल सेंटर को बेचने वाला गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के नागरिकों का ब्योरा कोलकाता के अवैध कॉल सेंटर को बेचने वाले मास्टरमाइंड अजय साव उर्फ जहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजय मीनापुर थाने के पिपराहां असली पंचायत के परसाद गांव का निवासी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोलकाता के साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मानस गोस्वामी के नेतृत्व पहुंची टीम ने उसे गुरुवार देर रात सदर थाना के भगवानपुर के रूपकला नगर से दबोचा। वह किराए के मकान से ठगी का रैकेट चला रहा था। कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से कोलकाता पुलिस उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।
जब्त लैपटॉप में छिपा है ठगी का राज : अजय के पास से दो लैपटॉप जब्त किए गए हैं। इसमें एनीडेस्क रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन, आईबीएम वीओआईपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.