नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता आज से लागू होगा। समझौते को दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का अनुमान है कि समझौते के बाद अब आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार में तेज बढ़ोतरी होगी। मौजूदा सालाना कारोबार 56 अरब डॉलर का है, जिसके अगले पांच वर्षों में बढ़कर दोगुना होने की संभावना है। अब भारतीय बाजार में यूके स्कॉच व्हिस्की, जिन, एक तीन करोड़ तक की प्रीमियम कारें, कॉस्मेटिक, ब्यूटी उत्पाद, मेडिकल उपकरण, कुछ दवाएं, मशीनरी और औद्योगिक उपकरणों के दाम कम होंगे। यूके से जुड़े बाजार में 99 फीसदी भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क नहीं लगेगा। इससे भारतीय कपड़े, चमड़े के सामान, समुद्री उत्पाद, रत्न, आ...