बदायूं, दिसम्बर 22 -- सहसवान। भाकियू टिकैत के जिला सचिव के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटने और पीड़ित से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बक्सर गांव के रहने वाले भाकियू टिकैत के जिला सचिव रन सिंह उर्फ पप्पू यादव पुत्र बनवारी ने बताया, 12 दिसंबर को वीरेश पुत्र जालिम और नन्ही देवी पत्नी वीरेश ने केलिप्टस के पेड़ को काट दिया। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली में दी थी। जांच के दौरान 14 दिसंबर को वही वीरेश पुत्र जालिम रन सिंह उर्फ पप्पू यादव के घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी व मारपीट की। तहरीर के आधार पर वीरेश पुत्र जालिम और नन्ही देवी पत्नी वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...