मुरादाबाद, मार्च 11 -- खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर किसान के साथ गाली गलौज की गई, बाद में उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की। शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी राजपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि बीती 1 मार्च की सुबह में अपने खेतों पर टहलने के लिए गया था। आरोप है कि उसके गांव के यशपाल सिंह पुत्र रामसरन व संजय उर्फ काले उसके खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ रहे थे। जब उसने पेड़ उखाड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी, जिस पर वह अपने घर आ गया। आरोप यह भी है कि यशपाल और संजय अपने साथ गौरव व अन्य परिवार वालों को लेकर उसके घर में घुस आए और उसके व उसके परिजनों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.