यूकेपीएससी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज
हरिद्वार, जुलाई 4 -- हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) भर्ती लिखित परीक्षा रविवार को हरिद्वार के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, तेज ध्वनि, हथियार और विस्फोटक सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पेजर और किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.