देहरादून, मार्च 27 -- जिलाधिकारी कार्यालय कूच के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय का गेट तोड़ दिया। इसे लेकर उनके खिलाफ सरकारी परिसर में जबरन घुसने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में शहर कोतवाली में गुरुवार को केस दर्ज करा दिया गया। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि डीएम कार्यालय के ड्यूटी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद थपलियाल ने तहरीर दी। बताया कि बीते 25 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे यूकेडी का एक जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचा। जुलूस में सुरक्षा के तहत कार्यालय का मुख्य और भीतरी गेट बंद कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद जुलूस में शामिल कुछ व्यक्तियों ने जोर जबरदस्ती करते हुए गेटों को धक्का दिया। इस खींचातानी के कारण गेट टूट गए। जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.