विकासनगर, अगस्त 23 -- स्मिथ नगर में रविवार को गौरव सैनानी, पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन समिति, राघा विहार, मोहनपुर, प्रेमनगर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक बलों के जवान, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और महिलाओं के उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया गया। उक्रांद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ पछुवादून के अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब जल, जंगल, जमीन, मूल निवास और प्रदेश के स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक हो रही है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे यूकेडी का...