पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- पिथौरागढ़। यूकेडी हर घर चर्चा-घर घर पर्चा मुहिम को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा और कांग्रेस शासनकाल की जनविरोधी नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। रविवार को चिमस्यानौला स्थित यूकेडी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने हर घर चर्चा-घर घर पर्चा मुहिम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने प्रदेश में लूट-खसोट का काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...