हल्द्वानी, अगस्त 30 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा एवं जननेता विपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर रविवार को डीडी पंत पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि विपिन त्रिपाठी ने अपना पूरा जीवन पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार और उत्तराखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि विपिन त्रिपाठी के विचार और संघर्ष आज भी उत्तराखंड के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- विपिन चंद्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तराखंड क्...