चम्पावत, मार्च 31 -- यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पाटी, लोहाघाट और बाराकोट से कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। यूकेडी जिला प्रभारी अध्यक्ष और केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वह गांव-गांव तक यूकेडी की रीति-नीति और मुद्दों को पहुंचाएंगे। बैठक में 25 वर्षों में उत्तराखंड राज्य में फैले भ्रष्टाचार, पेपर लीक, खनन माफिया और शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी ने आगामी चुनावों में मजबूती से लड़ने की रणनीति तैयार की। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख उषा देवी को मडलक क्षेत्र का महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही 20 नए सदस्यों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। संचालन ...