चम्पावत, मई 23 -- जगदीश राय, लोहाघाट, संवाददाता। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट के दूरस्थ क्षेत्र मडलक में जन संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याएं सुनी। आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी को समर्थन देने की अपील की। मडलक क्षेत्र में यूकेडी की महिला अध्यक्ष ऊषा के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने मडलक क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी दी। कहा कि इससे ग्रामीण दिक्कत झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने परिवहन और स्वास्थ्य सुविधा की कमी के बारे में भी बताया। पार्टी के संभावित प्रत्याशी दरबान सिंह रजवार ने क्षेत्र के विकास का खाका खींचा। यहां यूकेडी के जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता, जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, शिवराज बोहरा, नारायण फर्त्याल, उषा बिष्ट, इंद्रा कुलयाल, महेश डिक्टिया, हिमांशु ओली, भुवन बिष्ट, मनोज जोशी, नारायण अधि...